आस छूट जाने तक
इच्छाएँ मर जाने तक
मैं प्रतीक्षारत रहूँगा
साँस छूट जाने तक
यादों के बिसरने तक
संयम टूट जाने तक
मैं सुलगता ही रहूँगा
ख़ाक हो जाने तक
अंधेरा छँट जाने तक
सुबह के आगमन तक
जीवन को ढोता रहूँगा
गुनाहों का हिसाब हो जाने तक।
मं शर्मा (रज़ा)

आस छूट जाने तक
इच्छाएँ मर जाने तक
मैं प्रतीक्षारत रहूँगा
साँस छूट जाने तक
यादों के बिसरने तक
संयम टूट जाने तक
मैं सुलगता ही रहूँगा
ख़ाक हो जाने तक
अंधेरा छँट जाने तक
सुबह के आगमन तक
जीवन को ढोता रहूँगा
गुनाहों का हिसाब हो जाने तक।
मं शर्मा (रज़ा)