जन्नत की किसको है जल्दी

जिंदगी तो पहले मुकम्मल हो

कुछ पल खुद को जीना चाहता हूँ

अगर बंदिशों का दख़ल कम हो


अभी जीने की ख्वाहिश है बाकी

थोड़ा गुज़ारिशों पर भी अमल हो

ये साल आखिरी ना हो अर्ज़ है

तुम देख लेना गुंजाइश अगर हो ।


मं शर्मा (रज़ा)