कुछ तो तेरा किया है
कुछ उसने भी दिया है
बरस रही है भीष्ण आग
झेल रहे प्रकृति की मार
पेड़ ढूँढ रहे हैं छाया
ठूँठ जैसी हो गई काया
ले गई तेरे सुख की आँधी
धरती के नीचे का पानी
कितना होगया है स्वार्थी
पेड़ों की खूब उठाईअर्थी
तेरी मारी गई थी मति
खुद करली अपनी दुर्गति।
मं शर्मा( रज़ा)
