काली सर्पीली सड़कों पर

रोज निकला करता था

मन में एक द्वंद लिए

समर जीवन का लड़ता था


मेरा अभिनय करने को

मेरा अंश समर्थ हुआ

वो मेरा जीवन जीने लगा

मैं उसके अनुसार जीता हूँ


आँखें चिपकी रहती दर पे

हर आहटपर चौकन्ना रहता हूँ

घर परिवार सुरक्षित रहे

हर खतरे को सूँघा करता हूँ ।


मं शर्मा (रज़ा)