ये सपनों का है संसार
अपनों पर रहे विश्वास
ठंडी शीतल छाँव जैसा
बुजुर्गों का मिले आशीर्वाद
यही तो है घर परिवार
सुख हो कि दुख हो
जीत हो कि हार हो
साथ अगर अपनों का हो
मिट जाता है अंधकार
यही तो है घर परिवार
क्षमा,उपकार और सत्कार
अपनों ने दिए संस्कार
माँ का दुलार पिता की फटकार
जीवन के अनमोल उपहार
यही तो है घर परिवार ।
मं शर्मा (रज़ा)

