साफे पहन चौपाल पर बैठते
दादा काका हुक्का फूँकते थे
चहचहाते गलियों से गुजरते
नौनिहाल सब पढ़ने जाते थे
चाची ताईयों की रसोईयों में
दूध दही के खजाने मिलते थे
बहू बेटियाँ मर्यादा में रहतीं
आते जाते राम -राम करती थीं
सूनी हो गईं गाँव की गलियाँ
सम्मोहित कर गई शहर की दुनियां।
मं शर्मा( रज़ा)
