नेता हो कि अभिनेता हो

नाटकीयता की रोटी खाते हैं

हम मूर्ख सब जानसमझ कर

ताली बजा बजा उत्साह बढ़ाते हैं


सच का मुलम्मा झूठ पे चढ़ाके

हर बार हमीं को परोस जाते हैं

अवश्य हमारे मन पढ़ लेते हैं जो

दुखती रग पर पाँव रख जाते हैं।



मं शर्मा (रज़ा)

. .