ह्रदय की निर्मल धड़कन जैसा

जीवन के कोमल स्पंदन जैसा

माँ के आँचल मे आ सिमट गया

एक उज्जवल भविष्य मासूम सा


सर्वप्रथम स्पर्श है माँ से उसका

प्रथम आहार है माँ के दुग्ध का

धन्य हुआ जीवन अमृत पी कर

कर्जदार रहेगा माँ के ऋण का।



मं शर्मा (रज़ा)