यादों की स्याही से

कुछ दिल की बातें

वक्त के पन्नों पर

लिख छोड़ी थीं

कुछ धुंधला गईं

कुछ मिट गईं

कुछ को मैं कहीं

रख कर भूल गया

सुख दुख का फर्क

जब मिटने लगा

लिखने का कोई

औचित्य न रहा

आखिर के कुछ पन्ने

मेरे कोरे छूट गए।


मं शर्मा (रज़ा)