जीवन की धड़कन का
श्वासों के स्पंदन का
भौंरे की गुंजन का
फूलों की महकन का
कितना बोझ वहन करोगी धरा
यौवन की लचकन को
नज़र की भटकन को
प्रेम के समर्पण को
संबंधों की अनबन को
कब तक सहन करोगी धरा।
धरती से आकाश तक
सृष्टि के विस्तार तक
आदि अनंत काल से
जीवन के प्रादुर्भाव तक
तुमसा धीर नहीं कोई धरा।
मं शर्मा (रज़ा)
