हों कातर आँखें

बोझिल साँसें

जीवन की थकन

करे खामोश रूदन

अपनों की खातिर

हँसना पड़ता है

जीवन एक वरदान है

कहना पड़ता है


हो लंबी डगर

दुखदायी सफर

कांधे का बोझ

जब फर्ज़ ले ओढ़

अपनों की खातिर

ढोना पढ़ता है

जीवन एक वरदान है

कहना पड़ता है।

मं शर्मा (रज़ा)

।