भद्राष्टमी की काली रात में

कारा में जन्मे कृष्णमुरारी

टूट गए थे बंधन सारे

खुल गईं बेड़ियां सारी


घनघोर घटा उफनती जमुना में

वासुदेव चले कान्हा को धारे

शेषनाग करते छाँव जिनकी

उनको भला कौन भिगावे


कान्हा को गोकुल पहुँचा कर

यशोदा की बेटी संग ले आए

भोर होने से पहले पहले

वासुदेव मथुरा आन पधारे।


मं शर्मा (रज़ा)