माँ की परछाई लगती हैं बेटियाँ

माता पिता की जान सी बेटियाँ

घर की खुशी मान सम्मान बेटियाँ

माता पिता का दर्द समझती बेटियाँ


भाग्य से मिलते होंगे बेटे यहाँ पर

घर का सौभाग्य कहलाती हैं बेटियाँ

विदा होती हैं प्यारी बेटियाँ घर से

मत पूछ कितना रूलाती है॔ बेटियाँ।



मं शर्मा (रज़ा)