बेख्याली में यूँ ही ख्याल आया
उनींदी पलकों ने ख्वाब दिखाया
सारे जहां में बस मैं ही मैं हूँ
मेरे लिए तूने जहान बनाया
अपनों को न पाकर घबरा गया हूँ
ये कैसी दुनिया में मैं आ गया हूँ
अपनों के संग जो बाँटी न जाएँ
ऐसी खुशियों से तंग आ गया हूँ ।
मं शर्मा (रज़ा)
#स्वरचित
