कागज़ की नावें तैराने का उपक्रम
कपड़े से गुड़िया बनाने का उद्यम
कागज़ के जहाजों की ऊँची उड़ाने
पेड़ों पर झूलों की लंबी तानें
कहाँ गए बच्चे कहाँ है वो बचपन
बारिश में भीगने को करते थे ऊधम
टीवी मोबाइल ने छीना लड़कपन
घरों में सिमट के रह गया बचपन
किसने फहराया बदलाव का ये परचम।
मं शर्मा (रज़ा)
#स्वरचित
