सुबह की अरूणिमा

छाई गगन में

लगता है चहुँओर

नवजीवन छाया है

सूरज की रश्मि ने दरिया में

सोना सा बिखराया है


इंदु छिप गया

बादलों में जाकर

जब शशि किरणों ने

जाने का मन बनाया है

आवागमन के इस चक्र ने

सृष्टि का संतुलन बनाया है।



मं शर्मा( रज़ा)