सुख-दुख समान अनुभूति देने लगे
नया दृष्टिकोण निर्मित हो रहा है
शायद जीवन का अर्थ बदल रहा है
भुला के यौवन की सुरमई यादें
लाठी टेकता जीवन निकल रहा है
शायद जीवन का अर्थ बदल रहा है
किसने किसको थामा पता नहीं
पहला कदम लाठी का उठ रहा है
शायद जीवन का अर्थ बदल रहा है।
मं शर्मा( रज़ा)

