अभी कल ही तो आया था

आज फिर चला आया

यूँ रोज़ रोज़ आज बनके आना

कल होकर गुज़र जाना

बेवजह भटकना अच्छा लगता है


आज आए तो आज रहो

कल मत बन जाना

अगर बन भी जाओ तो

कल मत चले आना

बेवजह भटकना अच्छा लगता है।



मं शर्मा (रज़ा)