सुख दुख के बीच

झूलते रहना

दर्द की धूप में

सुख की छाँव तलाशना

खुशी में रोना

दुख में आँसू पीना

सब जिंदा होने के अहसास हैं

क्या तुमको ये आभास है


किनारे खड़े खड़े

डूबने के डर को जीना

कल की फिक्र में

आज से चिंतित होना

रात भर जागना

दिन में ख्वाबों के पीछे भागना

सब जिंदा होने के अहसास हैं

क्या तुमको ये आभास है ।


मं शर्मा (रज़ा)