आओ देखो.. आज शाम के आसमान का विस्तृत फैलाव.. सुर्ख़ रंगों का बिखराव, हल्की हल्की हवा का सहज बहाव, चारों ओर चिड़ियों की चहचाहट, अपने घरौंदों को लौटती भास्कर छुपता छुपाता कहीं दूर गगन में अपनी आभा समेटता, रात को जगह देने के लिए। वहीं दूसरे छोर चाँद उगने को आतुर.. अपनी चाँदनी का आभास लिए। आओ, देखो, जी लो इन पलों को। उतार लो अपने अंतर्मन में।