फिर वही अकेलापन फिर वही सन्नाटा जैसे रात के अंधेरे में जुगनुओं की चमक से चीरती हुई निशा की दीवार जैसे शान्त समन्दर में उठता ज्वार भाटा फिर वही अकेलापन फिर वही सन्नाटा रह-रहकर मेरे दिल में भी उठती रही हिलोरें पर कोई पास नहीं था जो पूछे मेरे धड़कनों का हाल यही नहीं जब जड़ देता अकेलापन मेरे गाल पर चाँटा फिर वही अकेलापन फिर वही सन्नाटा दिवास्वप्न में फिर से मैं जाग उठा सुनाई देने लगी फिर से वही अकेलेपन की गूँज।