मेन सड़ से

उतर रही हैं सर्पिल पगडंडियाँ

जैसे खा कर धुप लौट रहे हों सांप

घूम फिर कर ठहर जाती हैं पगडंडियाँ

जहाँ एके - दुके कुछ घर

ढ़लानों के ओट में बिखरे पड़ हैं दाने की तरह

आज फिर नहीं रुकी कोई सवारी

पगडंडियाँ फिर बैरन लौट आईं घरों को

किवाड़ों पर पड़े तालों में नहीं हुई कोई सुगबुगाहट 

आज फिर वे ठंढे पड़े रह गए

एक दिन सवेरे तड़क - तड़के

इन्हीं पगडंडियों से चढ कर

सड़क से सवारी ले

पहाड़ी ढलानें उतर गए थे कई जोड़ी पैर

जिनसे इन पगडंडियों पर नर्मी थी

किवाड़ो का खुलने बंद होने का वास्ता था

चूल्हों में मन भर आग

जो चिमनियों को गर्म कर

आकाश से जोड़ देती थी उन्हें

सालों से अब जब नहीं लौटे वे

घरों के आँगन भरे हैं उनके इंतजार से

खिड़क, दरो-दीवार, दरवाजों

तक को उठाती है झींगुर अपने आवाज़ से

जिन घरों से घरवाले चले जाते हैं

वहाँ आईने तक पर कोई तना, तन फैला देती है

और तलाश में उनके बनफूल घरों में उग आते हैं



### मनीष कुमार