पहाड़ो के साथ आदमी ने ये क्या नया जंग रचा है

……………………………………......................

 

कितना आसान है कुछ भी नष्ट - भ्रष्ट करना 

बस कुछ ठोस प्रहार पर प्रहार

और भरभरा कर गिर पड़ते हैं दरख़्

और भरभरा कर गिर पड़ता है एक पूरा जीवन चक्र

अब तक जमीं पर मचल रहा था जो जान, जमींदोज होता है

जिन खेतों से काटे जाने थे फ़सल

वे रातों - रात मछलियों के चारा होते हैं

जहाँ बिटिया की होनी थी व्याह

वहाँ जलपरियाँ लोरियाँ सुना रही हैं

पुराने टिहरी से विस्थापित बुड्ढे

बार - बार राह भटक कर तालाब पर आते हैं,

और जाल से अपना पुराना खेत, गांव, घर छानते हैं

वक़्त का व्याध हर घुघूती का गला घोंट देना चाहते हैं

पर पहाड़ तरुण - तरुणियों के प्रेम गीत में घुघूती बोल जाता है

पहाड़ों के साथ आदमी ने ये क्या नया जंग रचा है

पहाड़ो के मान - मर्दन का ये क्या नया कर्तव्य रचा है    

वो जो ख़्वाब बुन रहे हैं

घोसले उजाड कर नया नीव धर रहे हैं

हरे - भरे सपनो को पाट कर

कॉन्क्रीट का साम्राज्य रच रहे हैं

वे जंगल का, पहाड़ का, जीवन का

कायदा - दस्तूर भूल रहे हैं

पहाड़ जीवन श्रोत सा बहता है

कहीं थमता, कहीं ठहरता, कहीं गरजता, कहीं मुड़ता है   

सभी गति अपने, सभी अवरोध अपने

जंगल आदमी को पालता है

आदमी जंगल को पालता है

सदियों से आदमी और जंगलात

एक दूसरे को थामे, फैले, पसरे हैं 

सनद रहे!

उनको जो विकास रथ पर सवार विकास का उत्पात मचाएं हैं

वक़् - बेवक़्त नदियाँ, जंगल लौट अपने ठौर आते हैं

और सब को, सभी को अपने में लील लेते हैं

 

### मनीष कुमार

त त