जिनके पास

अतिरिक्त नही होते

वे ही रिक्त रह जाते हैं।

बांध टुटने से

बांध रिक्त हो जाता है

हृदय टूटने से

हृदय ।

हवाओं के पास

कुछ बचा नहीं

रिक्तता के अतिरिक्त।

आप हवा हैं

आपके बिना सांसे

रुक सकती हैं।

किन्तु आप रिक्त के अतिरिक्त

कुछ नहीं।

... असमर्थ