अभी रात के 3:10 बजे हैं

में घर के आँगन में बैठी हूँ

रातरानी महक रही है

ये रातरानी या मोगरे की खुशबू

का एक अलग ही जादू है

जादू वो जो मुझे नींद से

बाहर खींच लाया

इसमें भी अजीब सा सुख है

देखो सन्नाटे

ये सीटी की आवाज़

कभी-कभी इस समय उठना भी अच्छा लगता है

समय का चक्र भी आप महसूस कर सकते हैं

कोई आहट नहीं कोई शोर नहीं

एक बात मैंने महसूस की है

मैं जब से अयोध्या, वाराणसी से आई हूँ

ये शहर का शोर

मुझे सुना ही नहीं दे रहा

ऐसा लग रहा है मानो ये

शहर भी शांत हो चला

अब यहाँ ना भिड़ सुनाई देती है ना ही शोर

अथाह मन में शांति आई

ये शायद श्री राम का जादू है