ता उम्र तेरी बातें याद रही
याद रहा तेरा मेरे लिए होना
तेरा होना जैसे सांसो का होना
लगता नहीं आज भी तुम अलग हो
क्या कभी फूल से खुशबू अलग हो सकती है नही
क्या कभी फूलों से रंग अलग हो सकता है नही
ऐसा ही साथ तेरा मेरा
ऐसा ही प्यार तेरा मेरा
तेरा होना जैसे दिया संग बाती
तेरा होना जैसे चाँद संग तारे
तेरा होना जैसे धरती पर नदिया
तेरा होना जैसा दिल की धड़कन
तलाशती है निगाहें मेरी
जब सामने तुम नहीं होते हो
याद रहा मुझे तेरी बातों में मेरा होना
याद रहा तेरा मेरे लिए होना