आज के इस युग में विश्वास करना मुश्किल है अगर विश्वास इतना आसान होता तो हमको शायद बचपन से ये नहीं सीखा जाता किसी पर विश्वास करो पर अंधविश्वास नहीं। चाहे हो अपने क्यो ना हो ये विश्वास क्या कोई वस्तु है। नहीं ये विश्वास होता है जैसे आप भगवान में विश्वास करते हैं पर वो भी एक दिखावा विश्वास तो सब करते हैं किसी न किसी पर पर होता क्या है जब आप किसी को ज़रूरत से ज़्यादा चाहो या उम्मीद करो तो टूटता है। ऐसा लोग कहते हैं पर हम इतने प्रोफेशनल हो गए हैं मतलब से मतलब रखते हैं। या जहाँ मतलब ख़तम वहाँ उसे व्यक्ति का काम भी ख़तम । तब लोग कहते हैं घोर कलयुग है। तब एक मनुष्य का दूसरे मनुष्य से भरोसा ही खत्म। तो अब हमें क्या करना चाहिए। बस बंद आंख न रखे विश्वास करो पर सोच समझ कर। दिल अक्सर धोखा खा जाता है पर शायद दिमाग नहीं। जब आप किसी पर विश्वास करो तो दो बार सोचना। तो शायद ये रोज की घटनाये कम होगी। जमाना तो तब भी वैसा ही है अब भी पर विश्वास पर पूरी दुनिया कयाम है।