तुम साथ ले चलो
एक प्यार हमारा
तुम साथ ले चलो
इंतज़ार हमारा
रंग भी गालो पर
जब बिखरता है
तो ले जाता है मन भी
तुम उजले रंग में दिखते हो
दिखते हो श्याम की तरह
श्याम सी महिमा तुम्हारी
पर मुझे राधा नहीं रुक्मणि बनना है
मैं पूजी न जाऊँ पर तुम्हारी कहलाऊं
कहलाऊं तुम्हारे नाम के पीछे
बस मुझे राधा नहीं रुक्मणी बनना है

