छोटी-छोटी बातें बड़े काम की है भाई
नित नई बात खोलती राज
प्रकृति की भी है यही बात
बन जाए सागर ,जब मिले नदिया अपार
बिना प्रीत के भाई मेरे होवत नहीं कोई काम
नित नई तकनीक आई
संभाल के लेना काम
यहाँ कर्म है ,तो पैसा भी है अपार
छोटी सी एक बात है
बड़े जब मान देते हैं ओर छोटे उन्हें अपना समझ लेते
बन जाए तब परिवार
भूल हो कोई तो कह दे मन की बात
घर जैसा देश भी हमारा
ज़िम्मेदारी तो यहाँ भी वही
कर्म निष्कर्म हो तो देश कहलाये बलवान
विद्या कर देती जीवन आसन
इसलिए पढ़ो लिखो या आगे बढ़ो त
ाकी समाज में बढ़ता आपका मान
उन्नति करती महिलाये
हर किसिका है सम्मान
छोटो को छोटा जो समझा
तो कछुआ चल जाय डेढ़ चल
भीतर मन के मेल हटाओ
मिलकर करो सब काम

