मैं इक्कीसवीं सदी की नारी
क्या मैं आज सारी वेदना से मुक्त हूं
मैं आज भी हर पल प्रताड़ित की जाती
यकीन ना हो तो देख लीजिये,
वो घर जहां दहेज के नाम पर बेटियां जलती हैं
वो घर जहां घूंघट में कईं प्रतिभाएं कुचल दी जाती है
वो घर जहां लडको की पढ़ाई के लिए लड़कियों की पढ़ाई रोक दी जाती है
पर मेरी संवेदना जब जागी
क्यों सहूं अब मैं ये वेदना
में लाचार नहीं ,मोहताज नहीं किसी के ऊपर ।
आज निर्भर हूं ये भी ऐसा अधूरा स्वप्न जैसा
ये पुरुष प्रधान समाज है
पुरुष दिवस क्यों नहीं मनाता
क्यों हमारे ये एक दिन उत्सव हो
हर दिन उत्सव का हो तो हर क्षेत्र में कामयाब होगी नारी।