खुद की तलाश में निकला था मैं
जब पाया
बिन बरसे पानी सब सूना
बिन जिए रह जाए सब अधूरा
बिन सूरज धरती पर अँधेरा
बिन जगे हुए नहीं कोई सपना पूरा
खुद की तलाश में निकला था मैं
जब पाया
बिन पूजे परमेश्वर भी पत्थर
बिन तेरे मैं भी अधूरा
खुद की तलाश भी पूरी हुई
जब देखा मेरे बिना
मेरा सारा घर भी सुना