मैं पहली बार वाराणसी आई पारिवारिक तीर्थ यात्रा पर
आप सोच रहे होंगे में बनारसी साड़ी ही क्यों लिख रही हूं
वाराणसी अथार्थ बनारस विख्यात है बनारसी साड़ी के लिए
चुकी में महिला हूं तो मेरी रुचि इसमें ज्यादा है
वेसे तो ये घाट ओर काशी विश्वनाथ के ठाठ का शहर है। पर जहाँ साड़ी की बात आती है वहाँ कोई भी स्त्री अपने आपको बनारसी लेने के लिए रोक भी नहीं पाती
हमने यहाँ बुनकर भी देखे। जो बहुत
विस्तृत व पुरानी शैली में साड़ी बनती है
ये साड़ी रेशम के तार से बनती है
जितना महिन काम उतना कम भार। उतना ही दम
एक साड़ी बनने में 7 से 9 दिन लगते हैं
अगर वो हाथ से बुनी जाए।
ये कारीगर अपने हस्त कला के लिए सिर्फ बनारस में ही नहीं देश विदेश में भी मशहूर है
मैं सम्मोहित हुई उनका काम देख कर
इस सम्मोहन को आप भी महसूस करोगे जब
बनारस आओगे।