खुद की पहचान में बनाता चला गया
मैं आज भी हर रस गाता चला गया
ये दुनिया जो तेरी इतर सी है
मैं इस इत्र में नहाता चला गया
मैं आज भी हर रस गाता चला गया
इन शब्दों पर ना जाना ये तो वहम है
कोई सुनता है जब तो मैं सुनाता चला गया
मैं आज भी हर रस गाता चला गया
ओर खड़े थे तुम सुनने के लिए
तो मैं तुम्हें घायल करता चला गया
मैं आज भी हर रस गाता चला गया

