दिल की बात एक पते के साथ गुजरे हुए दिनो ने बहुत कुछ सिखाया सिखाया कौन अपना कौन पराया मैं ये सोचती हुई जा रही थी रास्ते पर तभी मुझसे एक रिश्ता टकराता टकराता बचा मैं भी बची। फिर अपनी गाड़ी से घर चली आई। अब ये मैं कोन हूँ।मैं प्रिया और प्यार से भी लोग मुझे प्रिया ही कहते हैं। प्रिया एक कंपनी की मालकिन थी थोड़े दिनो पहले। पर पलक झपकते सब चला गया। कैसे हुआ ये सब एक एक्सीडेंट ने सब छीन लिया। फिर प्रिया होश में आई। इतने में डोरबेल बजी।एक लेटर आया था जिस पर लिखा था दिल की बात एक पते के साथ। नीचे उसका पता लिखा था। प्रिया का पता वो कुछ समझ नहीं पाई। कुछ समझे ,उससे पहले एक ओर बार डोरबेल बजी। वो दौड़ कर गई उसे कुछ याद आया। क्या वो आया है? वो लिफाफा जीसमे लिखा था?, लिफाफा तो नहीं था उसकी पड़ोसन जरूर आई ये कहते हुए अरे प्रिया कोई तुम्हारे बारे में मुझसे पूछ रहा था। कह रहा था प्रिया का पता मिले तो बता देना। इसी उम्मीद के साथ। प्रिया को कुछ याद आया वो किस पते की बात थी। प्रिया अगले दिन रोज की तरह ऑफिस गई सारा सामान बटोरा। फिर ऑफिस खाली कर दिया अब घर के आगे लिखा था दिल की बात एक पते के साथ।

