जलते हैं अंगारे भी शहर में
ये धुआँ धुआँ क्यू उठता है
चंद खुशियों के मोहताज क्यों
ये कैसी आग जो आज सुलग रही है
खुशियों के पीछे राख है
मौत को भी मालूम नहीं था कि वो तय थी
पर मेरी नींद जो लग गई
ना तो फिर दिन हुआ
ना कोई आवाज सुनाई दी
बस राख नजर आई
लोगो की चीखें मुझे मालूम नहीं थी
ये भी नहीं पता वो क्यों है ?
पर मेरे मरने का दिन तय था..