निराशा हर उम्मीद को मार देती है
निराशा घोर आशाओं का निष्कर्ष है
जो घोर अंधविश्वास को जन्म देती है
घोर आशा अपने आप में एक पागलपन है
पागलपन में लोग जिंदगी हार जाते हैं
जिंदगी जब दिशाहीन होती है
तब निराशा जन्म लेती है
दिशाहिंता आपको हर जगह देखने को मिलती है
समाज दो राहों का पथ है
एक तरफ़ वो सही दिशा देता है
तो दूसरी तरफ वो नशा, अंधविश्वास आदी में ढकेल देता है
आपको चुनना सही क्या है
आपको चुनना है दिशा
सही चुनने से भविष्य बनता है
गलत से बिगड़ तो सकता है
पर कोई आपका बिगाड़ नहीं सकता
मैंने देखा लोग बहुत छोटी मानसिकता ले कर बैठे हैं
आड़ंबर का जोर, हर तरफ सिर्फ पैसे का शोर है
पैसा जीवन जीने ओर जीवन यापन करने में सहायक है
पर उसके लिए इतना भी क्या कि हम अपनी जान दे दे
आज कोई बात हुई जरा सी अनबन जान दे दे
समर्थ है जीवन जीने में तो सामर्थ्य भी आएगा
तू निराश ना हो आगे बढ़
आगे बढ़ने से तेरा मान बढ़ जाएगा

