चलो चाँद तोड़ लाए
ये नील गगन
ये तारो से भरा आसमा
ये उदासी मेरी
पल झपकते ही बदल गई
जब उसने कहा
चलो चाँद तोड़ लाए
चाँद से शीशे सी
तस्वीर मेरी
चाँद के तले ख्वाब मेरे
मै लपकी चाँद को तोड़ने
पर चाँद ने भी शरारत की
वो जाकर बदलो छिप गया
मेरा इंतज़ार था कि
कब चाँद बदलो से निकले
मैं उसे तोड़ लू
पूरी रात चाँद को ढूँढने में गुजर
ओर सुबह की वो पहली किरण
जब हाथो पर पड़ी
तब लगा
बेवजह की उदासी मेरी
देखो चाँद तो है
हाथो में मेरे
फिर भी दिल कह रहा
चलो चाँद तोड़ लाए

