ये है मान मर्यादा का त्यौहार
ये हिंदी भाषा नहीं
ये है भाषा का त्यौहार
सब शब्दों से रची हुई
ये मातृभाषा है हमारी
ये हम सीखते नहीं
हमें जन्म से है आनी
रीत रिवाज जैसी
भाषा भी बिल्कुल वैसी
मानो तो ये दिलो को जोड़ती है
मानो तो ये आँखों के भेद खोलती है
बड़ी रहस्यमय है भाषा
बड़ी विस्तृत है ये
बड़ी ही मधुर है बोली
अपनाओ तो सबको अपनी लगे
सीखो तो ज्ञान का भंडार भर देती है
ये हिंदी भाषा नहीं
भाषा का त्यौहार है

