आज का रावण कौन?
ये सिर्फ एक शीर्षक नही है
हम सब को अपने अंदर ये खोजना चाहिए
आज के रावण को
धर्म के नाम पर घोर पाखंड
जात के नाम पर ऊंच नीच
स्त्री को बुरी नजर से देखने वाला
अमनविया कर्म करने वाला
अस्पताल में मानव अंग बेचने वाला
देह व्यापार करने वाला
ऐसे गिनते गिनते सुबह हो जाए
वो तो एक रावण था
पर आज तो असंख्य है
ज्ञानी यूं ही नहीं कहते
पहले हमको अपने अंदर के अहंकार
इष्या लोभ अस्त्य आदि को ख़त्म करना चाहिए
तभी हम अपने पर विजय प्राप्त करेंगे
पर सवाल तो वही है
आज का रावण कौन?