हम देखते हैं समय कितना बदल रहा है
हम हमारे शहर को जब हर 5 साल बाद
देखते हैं तब पाते हैं ओर कहते हैं शहर
बहुत बदल गया।
इसी तरह हमें अपने आप को समय के साथ बदलना चाहिए
नहीं तो मन में परतें जमा हो जाती है
जैसे घर की एक सप्ताह की सफाई न करो तो
घर में भी मिट्टी जमा हो जाती है
इसी तरह मन की सफाई भी जरूरी है
इसके लिए आध्यात्मिक होना भी जरूरी है
आध्यात्मिक का मतलब ध्यान से है
चाहे आप ईश्वर की प्रार्थना करें या
किसी भी रूप में ध्यान करें
तब मन स्वस्थ रहता है
या प्राणायाम, योग या कोई भी व्यायाम
आपको स्वस्थ बनाता है
कहते हैं एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन होता है
यूं भी कह सकते है मन स्वस्थ हो
तो शरीर भी स्वस्थ हो जाता है
आध्यात्म से जुड़िए स्वस्थ रहें खुश रहे।

