इश्क घर है तो जताया जाए हाल उनको भी सुनाया जाए बात उन तक भी ये पहुंचे मेरी दर्द उनको भी बताया जाए चोट जिसने कि अना पर मेरी उसको दिल में क्यों बसाया जाए कब तक वो यूं करेंगे शिकवा दाग़ अब दिल को मिटाया जाए माँ पिता की ही बदौलत है हम उनको हर्गिज रुलाया जाये ऐब ही ढूंढ रहे हो सबके क्यों ना खूबी को गिनाया जाये रंजिश खत्म ये दुनिया से करो आओ फिर चैन को पाया जाए छोड़ दे ख्वाब मनीषा बुनना चल हकीकत से निभाया जाए मनीषा जोशी ।