जब तनहा महसूस करूँ,
मुझे तेरा साथ हर बार मिले।
जब पूरी दुनिया दुश्मन हो,
एक तू ही सच्चा यार मिले ।।
तेरी आँखों के पैमाने से,
मेरे होंठो को एक जाम मिले ।
तेरी ज़ुल्फों के साये में,
मुझको रूह तलक आराम मिले ।।
जब जब तुम पास मेरे बैठो,
हर बार तुम्हे नया नाम मिले ।
हर शाम हो तेरी यादों में,
औऱ सुबह तेरा पैग़ाम मिले ।।
मैं तुझको अपना धर्म बनालूँ,
तेरी पूजा करना काम मिले।
तेरे अंदर देखूँ राधा को,
तुझमें ही मुझे मेरा श्याम मिले।।
तेरे ही नाम का भजन करूँ,
तेरे ही लिए हर जतन करूँ।
चुपके से दर्द तेरे मैं ले लूँ ,
तुझे मेरी खुशी खुलेआम मिले।


