जब दर्द ज़िगर में नया लगे,

लब पर हँसना भी नया लगे,

मगन लगे दुनियां से परे,

गगन लगे धरती से परे,

और लगन भी जब तरती लगे,

मामूली सा हर रिस्क लगे,

जब अच्छा तुमको इश्क़ लगे,

समझो तुमको इश्क़ हुआ।


मिलना हो एक रोज़ तुम्हे,

और काटे कटता नही वक़्त लगे,

बेचैन सा गुज़रे सारा दिन,

और रातें भी जब कमबख्त लगे,

गज़ब लगे किसी की मौजूदगी,

हर इत्र में ख़ुशबू उसकी मिक्स लगे,

जब अच्छा तुमको इश्क़ लगे,

समझो तुमको इश्क़ हुआ।


जब सूरत उसकी भोली से,

ना भोला कुछ तुमको और लगे,

जब मीठी उसकी बोली से,

ना मीठा कुछ तुमको और लगे,

क़दम क़दम को क़िस्मत मानो,

संजोग भी जब तुमको फ़िक्स लगे,

जब अच्छा तुमको इश्क़ लगे,

समझो तुमको इश्क़ हुआ।


जब, गली किसी मे सैर-सपाटे,

सुबह शाम तुमको पिकनिक लगे,

दुनियां में किसी और डूबकर,

दुनिया ये तुमको काल्पनिक लगे,

जब इश्क़ लगे दुनिया मे फैला,

ये दुनिया सारी इश्क़ लगे,

जब अच्छा तुमको इश्क़ लगे,

समझो तुमको इश्क़ हुआ।