मेरे कंधे पर जो तुमने अपना सिर रखा था
यानी उसके बाद दुनिया में क्या रखा था ।।
वो सोचता था कि मैं क्या हूं उसका मगर
इबादत में भी उसका नाम सजा रखा था
हाथों की लकीरों को पढ़ने की इजाज़त दी उसको
नाम उसका हो खुद को मना रखा था ।।
मासूम सा चेहरा छिपा था नक़ाब के पीछे
आँखो ने सारा राज उसका खोल रखा था।।
बस के सफर में उसका सारा ध्यान बाहर
यानी मैंने उसकी निगाहों पे टिका रखा था
मुझको छोड़ने आया था जब वो मोड़ पे
बस के इंतजार में अपना हाथ थमा रखा था ।।
दूर हटा वो मुझसे किसी के देखने के डर से
ज़माने ने माशुकाओं के दिल मे डर बैठा रखा था ।।
हैरान था परेशान था मुझे हुआ क्या था
बात कुछ नहीं मेरे उसने हाथ लगा रखा था।।
मनीष"राजाजी"
