तुम मेरा कत्ल क्यों नहीं कर लेते
यानी मुझसे इश्क़ क्यों नहीं कर लेते
आईना तोड़ने में खतरा है बहुत
दिल तोड़ने का काम क्यों नहीं कर लेते
शिकायत तुमको कि बात नहीं करता फिर
तुम मेरी आँखों से क्यों नहीं कर लेते
मुहब्बत करना आसान है क्या बता
इतना पूछते हो तुम क्यों नहीं कर लेते
तुम इश्क़ का झूठा वादा भी नहीं करते
तुम मुझसे सियासत क्यों नहीं कर लेते
मनीष "राजाजी"
