किसी तरह छूटी उसकी आदत जो लगी थी

जब मेरे पास था उसको दूर जाने की लगी थी


कैद कर लिया उसको अपनी आंखो में

अब शौक से जाए जहां उसे जाने की लगी थी


मुझे वो इशारा करता वो ही काफी था

उसे शायद हर बात जमाने को बताने की लगी थी 


तकदीर को चाहिए मंजूर, वही होगा मगर

जुर्रत मेरी देखिए मुझे खुदा होने की लगी थी


खूब यकीं किया उस जालिम पर मैंने

हिसाब ये था कि उसे बेवफा होने की लगी थी ।।