ऐसे सोया रात भर गोया आखिरी रात हो
सबने सुना मुझको गोया तुम्हारे साथ गुजरी कोई रात हो।।
गुजरने का शौक रात को सो गुजर गई
मेरे साथ वो आज ठहरे तो कोई नशात हो।।
ठंडी हवा आती है उसके शहर से हर रोज
ग़ज़ल बन जाए अगर पास कोई दवात हो।।
वो डूबा है अकेले में किसी की याद में इतना
बात बने जब हुजूम में तन्हा होने का कोई इसबात हो ।।
ऐसे किसी का हाथ कैसे थाम लूं तन्हा हूं तो
आंखों से सुनने वाला मिले तो कोई सौगात हो ।।
वो पूछता है मेरी मंजिल का पता मुझसे
पूछता क्या है, साथ चले ऐसी कोई सिफात हो।।
आंखें, दिल, मुहब्बत,इश्क आंसू और तन्हाई
सब है मुझमें उसके पास भी ऐसा कोई लुगात हो ।
मनीष"राजाजी"
