मेरी स्व रचित पंक्तियाँ
*हँसी का अंदाज़*
हँसने का अपना अंदाज़ होता है,
बच्चा हँसे तो हर कोई हँसता है।
ग़मों से उबरने का यह उपाय,
मन को दे आनंद अपार।
हँसी से हर दुख मिट जाता,
ऊर्जा का संचार कर जाता।
क्या हँसने से भी कुछ आसान?
यह तो हर दिल का अरमान।
हँसते-हँसते सब काम सधते,
जीवन के रंग और गहरे चढ़ते।
हँसी से खुशियाँ फैलती जाएँ,
हर चेहरे पर रौनक लाएँ।
आओ हँसते-हँसते जीते जाएँ,
हर दिन को रंगीन बनाएँ।
मुस्कान से जीवन महकाएँ,
खुशियों के दीप जलाएँ।
