वो दर्पण के सामने खड़ी,

कुछ यूँ बड़बड़ाती हैं,

अपनी लटों कों सुलझाती,

खुद में सिमटी सी,

आँखों को नीचे करे,

हल्का सा मुस्कराती हैं,

वेदना में घिरी,

बालों को उँगलियों में फ़ंसा कर,

वो थोड़ा इतराती हैं,

जो आँखों में उसका ठहरा सा,

ख्वाहिशों का समुंदर हैं,

तुम देखों,

तो शिकायत सी करती हैं,

उसके सन्नाटों की गुहार,

तुम सुन सको..

तो तुम्हें व्याकुल छोड़ जाती हैं,

वो दर्पण के सामने खड़ी,

कुछ यूँ बड़बड़ाती हैं...!