देख उग्र हुई ये धरा
बहता है जल प्रलय भरा
प्रतिकार लेता हिमगिरी
है दर्द उसका यूँ झरा॥
ना खेल तू कृति से यूँ
पड़ गया है वहम में क्यूँ
समय की यही पुकार है
बचा ले इसे अब ज्यों त्यों ॥
अब तो प्रेम का नाम ले
बढ़ती नफ़रतें थाम ले
इससे नहीं होगा भला
कुछ तो सब्र से काम ले॥
©️डॉ.मनीषा मनी
